फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिनगर गांव में निकला विशालकाय अजगर, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिनगर में निकला विशालकाय अजगर, अफरातफरी
विज्ञापन

क्रासर
वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा
फोटो संख्या 24एलकेएच406
संपूर्णानगर। इलाके के शांतिनगर गांव में अजगर निकलने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। अजगर इतना बड़ा था कि ग्रामीण उसके पास जाने से कतरा रहे थे। आननफानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह अजगर को बोरे में बंद कर जंगल में छोड़ा गया है।
विज्ञापन

संपूर्णानगर रेंज के अंतर्गत शांतिनगर गांव में एक विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक लोग उसको भगाने का प्रयास किया। उसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना पर वन दरोगा सतीश कुमार, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र राम, रामकुमार आदि टीम पहुंच गई और अजगर को पकड़ने का प्रयास करने लगी। कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया जा सका। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को बताया कि कोई जानवर निकले तो उसकी सूचना वन विभाग को तत्काल दी जाए। उधर, अजगर पकड़कर टीम ने सिंगाही खुर्द के जंगल में छोड़ दिया है। ग्रामीणों में भी भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें