फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वर्टर के गोदाम में भड़की आग, दो घरों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्वर्टर के गोदाम में लगी आग, भारी क्षति
विज्ञापन

आग ने दो घरों को भी चपेट में लिया, सामान जला
क्रासर........
कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
20एलकेएच06, 07
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला बैंड बाजार में इन्वर्टर गोदाम में शनिवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते, उसने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें पहली मंजिल पर बने कमरों तक पहुंच गईं। इनकी चपेट में आकर दो घरों का सामान जलकर राख हो गया। लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। लोगों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जिन्होंने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बैंड बाजार में फूलचंद्र गुप्ता के मकान में भूतल में इन्वर्टर बैटरी के सामान का गोदाम है। जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर आठ किराएदार रहते हैं। शनिवार को करीब 10 बजे गोदाम में आग लग गई, जिसने थोड़ी देर में विकराल रूप धारण कर लिया। किराएदार ऊषा देवी और सीमा अवस्थी के कमरे भी इसकी चपेट में आ गए। आग से कमरे में रखा सामान जल गया। किसी को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। लोग अपनी जान बचाकर भागे। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है। गोदाम स्वामी अनूप गुप्ता ने बताया कि बिजली कनेक्शन भी नहीं था। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चला है। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें