फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धैर्य के साथ विश्व रिकार्ड बनाने की ओर बढ़ रहे यतीश

Thu, 27 Sep 2018 07:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
yatish
विज्ञापन
लांगेस्ट मैराथन रीडिंग अलाउड कार्यक्रम के तहत यतीशचंद शुक्ल ने 130 घंटे लगातार पढ़ाई करने का लक्ष्य लेकर मंगलवार की सुबह 8.29 पर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए सफर शुरू किया था। कठिन राह में बुलंद इरादे के साथ अधरों पर मुस्कान लिए यतीश विश्व रिकार्ड की ओर घंटा दर घंटा बढ़ रहे हैं। विश्व रिकार्ड के 57 घंटे के सफर में यतीश ने 24 ब्रेक लिए और आवश्यकतानुरूप उन्होंने महज दो घंटा 36 मिनट का विश्राम किया। अपने कीर्तिमान की शुरुआत उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता से की थी। 26 सितंबर की रात 10.30 बजे 37घंटा 58मिनट और 21 सेकेंड के पड़ाव पर उन्होंने भगवत गीता के पाठन पर विराम किया। उसके बाद अगली पुस्तकों के वाचन का क्रम शुरू हुआ। प्रत्येक घंटे के पड़ाव पर श्रोता और शुभचिंतकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ यतीश का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यसभा सांसद रविप्रकाश वर्मा, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, केशव अग्रवाल, ललित विश्वास, सौरभ दीक्षित, शिप्रा खरे, पलविंदर सिंह, रियाजुल हक, विजय मिश्र, हरिओम मिश्र, डॉ पूर्वी वर्मा, सजीव वर्मा, सुएश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

57 घंटे में इन पुस्तकों का हुआ पाठन
बुधवार की रात 10.30 बजे श्रीमद्भागवत गीता को विराम मिलने के बाद यतीश ने नगर के प्रतिष्ठित साहित्यकार स्वर्गीय अनंतराम मिश्र रचित नदी काव्यकाबेरी, संत कुमार बाजपेयी रचित श्री रामदूत नमामि, मधुकर शैदाई रचित अधूरी गजल और जाने अनजाने में, सुरेचंद्र शुक्ल रचित जीवन के सोपानों में, पवन जैन एवं शिप्रा खरे रचित संदल सुगंध, स्वर्गीय प्रदीप कुमार त्रिवेदी रचित वतन के वास्ते पुस्तकें पढ़ीं। गुरुवार की दोपहर 1.25 बजरुतीश ने शिव पुराण पढ़ना शुरू किया।
विज्ञापन


यतीश के विश्व कीर्तिमान में लगे हैं वालंटियर
गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए राखी भारद्वाज, अंकित शुक्ला, साक्षी जायसवाल, गौरव शुक्ला, गोल्डी वर्मा, मोनिका राजपूत, सौरभ कुमार, सौम्या श्रीवास्तव, मुस्कान सक्सेना, शिवम तिवारी, प्रीति, अलाउद्दीन, अर्पित त्रिपाठी आदि वालंटियर लगे हैं, जो साफ सफाई से लेकर अतिथियों की आवभगत ओर रसोई की व्यवस्था में लगे हैं, साथ ही यतीश के खान पान और उनके स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं।

51वां घंटा शुरू होते ही पटाखों से गूंजने लगा कृषक समाज और थिरकने लगे युवा
गोला वासी अपनी आंखों के सामने विश्व रिकार्ड बनते देखना चाहते हैं, जैसे ही यतीश ने अपना 51वां घंटा शुरू किया, लोगों को रिकार्ड बनने की उम्मीद बलवती होने लगी। कॉलेज परिसर में मौजूद युवक पटाखे फोड़ने, और ढोल भांगड़ा की धुनों पर थिरकने लगे।

आयोजक कमेटी के लोगों ने जब स्वास्थ्य टीम न पहुंचने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी तो बुधवार की रात सीएचसी से डॉ अजय वर्मा और गुरुवार दोपहर 11.55 पर डॉ कमलेश नरायन ने यतीशचंद शुक्ल का स्वास्थ्य परीक्षण किया। गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे एसडीएम अखिलेश यादव को कमेटी के लोगों ने पुलिस कर्मियों की तैनाती, बिजली कटौती की समस्या बताई।

तीन घंटे के अंतराल पर बदलते हैं जज
यतीश के ईवेंट की निगरानी के लिए 86 जजों को नियुक्त किया गया है, जो हर तीन घंटे पर बदलते हैं। गुरुवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक डॉ रविशंकर वर्मा, डॉ चेतन वर्मा, मनोज मिश्र, राजेश बाजपेयी, राजेश आनंद, संजय शुक्ल, रिषि गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्त, डॉ कुलदीप प्रकाश सक्सेना, डॉ अमरदीप प्रकाश सक्सेना, डॉ रमा सिंह, डॉ जटाशंकर सिंह, काशी विश्वनाथ तिवारी, दिलीप कुमार त्रिवेदी, अमित गौतम, रमाशंकर वर्मा ने जज की भूमिका का निर्वाहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें