फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईडी कालेज में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
14एलकेएच 07
विज्ञापन


जिलाधिकारी से छात्रों ने जाना मतदान का महत्व
वाईडी कॉलेज में हुआ मतदाता जागरुकता कार्यक्रम


अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर-खीरी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक सितंबर से 31 अक्तूबर तक चलाए जा रहे मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को युवराजदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने छात्र/छात्राओं से अपील की कि अच्छे नागरिक बनकर व्यवस्था में योगदान दें। तभी व्यवस्था में सुधार आ सकता है। उन्होंने मतदाता जागरुकता और लोकतंत्र के बीच संबंध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में भी बताया। महिलाओं की सहभागिता बढ़ाये जाने के लिए उपस्थित शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्राओं का आह्वान किया। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 01 सितंबर से 31 अक्तूबर तक मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की अर्हता आयु पूर्ण करने वाले छूटे हुए नाम को जोड़ने के साथ ही त्रुटियुक्त नामों को दुरुस्त करने एवं नाम अपमार्जित करने का कार्य इस अभियान के अंतर्गत किया जायेगा। उन्होंने आयोग से निर्धारित विशेष तिथियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को एक वोट देने का समान अधिकार है। कार्यक्रम में एसडीएम सदर डॉ. एके सिंह, राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, एनएसएस के नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्रा, डॉ. नीलम त्रिवेदी ने मतदाता जागरूकता विषयक पर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उक्त कार्यक्रम में डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नंदराम, महाविद्यालय की शिक्षक और शिक्षिकाएं, जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी और तहसील कर्मचारी, बूथ लेबल अधिकारी कॉलेज के छात्र/छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें