फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासंगज घटना पर विहिप में आक्रोश, एबीवीपी ने निकाला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विहिप पदाधिकारियों ने रविवार को कार्यालय में बैठक कर कासगंज घटना पर आक्रोश जताया। पदाधिकारियों ने मृतकों को श्रृद्धांजलि देकर मामले की जांच कराकर दोषियों को फांसी देने की मांग की। वहीं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने भी कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रृद्धांजलि दी। उधर भीरा में युवाओं ने मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन

विहिप के प्रांतीय अधिकारी आचार्य संजय मिश्र ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने के दौरान चंदन गुप्ता और राहुल उपाध्याय की हत्या किया जाना अत्यंत चिंताजनक है। युवकों की हत्या करने और उनका पक्ष लेने वालों को देश में रहने का अधिकार नहीं है। प्रशासन को देशद्रोहियों को कुचलने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए। पदाधिकारियों ने मृतक के घरवालों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये का मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी और मृतकों पर टिप्पणी करने वाले सपा विधान परिषद सदस्य शशांक यादव की निंदा की। बैठक में सुभाष शुक्ला, आशुतोष, कैलाश तिवारी, राम सिंह, संजीव सनातन आदि लोग मौजूद रहे। उधर, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने रविवार को परिषद कार्यालय पर बैठक कर कासगंज घटना की निंदा की। पदाधिकारियों ने घटना में परिषद कार्यकर्ता चंदन गुप्ता और राहुल उपाध्याय की मौत पर आक्रोश जताया। कार्यकर्ताओं ने उनकी याद में कार्यालय से मेन रोड होते हुए रोडवेज बस अड्डे से गुरुगोविंद सिंह तिराहे तक कैंडल मार्च निकाला। इसमें जिला संयोजक अपूर्वम मिश्रा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बिजुआ। कासगंज में उपद्रव में मारे गए चंदन गुप्ता की मौत पर युवाओं में काफी आक्रोश था। दूसरे युवक राहुल की मौत की खबर मिलने पर गुस्साए युवाओं ने मशाल जुलूस निकाला। इसी को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क रहा। भीरा में जूलूस सरस्वती शिशु मंदिर से शरू होकर मुख्य चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान चंदन-राहुल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। आयोजकों ने कहा कि यह किसी मजहब के खिलाफ नहीं बल्कि समाज को कलंकित करने वाले लोगों के खिलाफ जुलूस है। जुलूस के बाद मानव श्रृंखला बनाकर दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान भीरा एसओ संदीप सिंह, एसआई महिपाल सिंह समेत फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें