फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार और बेंच के लिए जरूरी है न्यायिक चरित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

24 एलकेएच 09

बार और बेंच के लिए
जरूरी है न्यायिक चरित्र
जिला अधिवक्ता संघ का हुआ शपथ ग्रहण समारोह
- जिला जज डॉ. गोकुलेश बोले, आचरण के बिना बड़ी-बड़ी बातों का कोई महत्व नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कचहरी परिसर स्थित राजेंद्र प्रसाद वाटिका में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जेपी उपाध्याय ने कहा कि बार और बेंच का समन्वय जरूरी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला जज डॉ. गोकुलेश ने कहा कि इंसाफ के पुनीत कार्य के लिए जरूरी है न्यायिक चरित्र, क्योंकि आचरण के बिना बड़ी-बड़ी बातों का कोई महत्व नहीं।
जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग तिवारी और महामंत्री महेंद्र तिवारी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और प्रसन्नता जाहिर की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी उसे बखूबी पूरा किया है। आधे कार्यक्रम के बाद संचालन संभालते हुए नवनिर्वाचित महामंत्री हेमंत गुप्त ने वकीलों के सम्मान के विषय में कोई समझौता न करने की बात कही तो नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश शुक्ल ने पुरखों की संस्था की प्रतिष्ठा बरकरार रखते हुए किसी भी मामले में पलायनवादी रुख न अपनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला जज डॉ. गोकुलेश ने बार और बेंच के समन्वय की बात कही, साथ ही कहा कि उनके स्तर से हमेशा सकारात्मक सोच रखी गई है। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चंद्र पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अवस्थी, महामंत्री हेमंत गुप्त, संयुक्त मंत्री अंकित खरे, संजीव मिश्र और महेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष नवनीत किशोर शुक्ल, कार्यकारिणी सदस्य रामकृष्ण पाठक, तारिक हुसैन और प्रदीप मिश्र, जुबेर अहमद, विनय कुमार सहित पूरी कार्यकारिणी को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।

मौजूद रही एल्डर्स कमेटी
कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जेपी उपाध्याय, सदस्य बाबू जगजोत सिंह, राजकुमार त्रिवेदी, मुनीर बख्श, मोहम्मद अजीज सिद्दीकी, अवधेश दुबे मौजूद रहे, जिन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को आशीर्वाद देकर अच्छा काम करने की प्रेरणा दी।

निवर्तमान कमेटी ने पहनाई फूलमाला
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष अनुराग तिवारी ने राकेश शुक्ल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चंद्र पांडेय को धर्मेंद्र शुक्ल ने, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक अवस्थी को संजय सिंह ने कोषाध्यक्ष नवनीत किशोर शुक्ल को राजेश श्रीवास्तव ने, संयुक्त मंत्री संजय अवस्थी ने महेंद्र तिवारी, अंकित खरे, संजीव मिश्र को फूलमाला पहनाकर अपनी जिम्मेदारियां नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सौंपीं।
विज्ञापन


इन्होंने किया संबोधन
शपथ ग्रहण समारोह में अवधेश दुबे, राजकुमार त्रिवेदी, सुरेश सिंह मुन्ना, महेंद्र तिवारी, उमेश प्रताप सिंह चौहान, हरिशंकर पांडेय, योगेश सक्सेना, रमाकांत नीरज, गंगाराम, अवधेश सिंह, मोहम्मद सईद, राजीव पांडेय आदि कई व्यक्तियों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें