फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ नियंत्रण व सिंचाई मंत्री ने जानीं श्रीनगर कटान की स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई मंत्री स्वाति सिंह ने शारदा नदी के किनारे बसे कटान पीड़ित गांवों का निरीक्षण किया। उन्होंने कटान पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद वह पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र कोे लिए रवाना हो गईं। इससे पहले भाजपा नेता गजेंद्र सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर सुहेली नदी की सिल्ट साफ कराने की मांग की।
विज्ञापन

स्वाति सिंह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीलीभीत जिले के हजारा के राणा प्रतापनगर के लिए रवाना हो रहीं थीं। इस दौरान भाजयुमो जिलामंत्री उदयवीर सिंह के आग्रह पर उन्होंने शारदा नदी के किनारे श्रीनगर, आजाद नगर, बर्बाद नगर आदि गांवों का निरीक्षण किया। मंत्री ने श्रीनगर कटान की स्थिति देखी और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। कटान पीड़ितों की समस्याएं सुन समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को कटान रोकने के लिए पत्थर अधिक मात्रा में लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद दिलाने का भी भरोसा दिलाया। इससे पहले भाजपा नेता गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और सुहेली नदी की सिल्ट समस्या, घोला, पटिहन, नयापुरवा आदि कई गांवों के बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के बारे में बताया। जिस पर मंत्री ने कहा कि वन विभाग व पार्क की तरफ से एनओसी प्राप्त होने के बाद इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बाढ़ पीड़ितों को उचित स्थान व आर्थिक मदद की जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुपम अवस्थी, जिला महामंत्री शरद मिश्रा, भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह, रामप्रकाश भास्कर, कमलेश साहनी, संजय सिंह, आदित्य मिश्रा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें