फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मतदाताओं पर बनेगा एक पोलिंग बूथ

Tue, 27 Dec 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
मतदाता
विज्ञापन
- जिले में 1645 सेंटर पर बनेंगे 2698 पोलिंग बूथ
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 में गड़बड़ी की संभावनाओं को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने अधिकतम 1500 मतदाताओं की संख्या पर एक पोलिंग बूथ बनाया है। जिले में 1645 पोलिंग सेंटर पर इस बार 2698 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। जबकि लोकसभा 2014 में पोलिंग बूथों की संख्या 2609 थी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नंदराम के मुताबिक प्रत्येक पोलिंग बूथ के हिसाब से ईवीएम की पर्याप्त उपलब्धता है। बैलेट यूनिट (बीयू) और कंट्रोल यूनिट (सीयू) से मिलकर ईवीएम बनती है। जिले में 4074 बैलेट यूनिट और 3629 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध हैं। एक बैलेट यूनिट में अधिकतम 16 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया जा सकेगा। इससे अधिक प्रत्याशियों की संख्या होने पर दो बैलेट यूनिट इस्तेमाल की जाएंगी। एक सीयू में तीन से चार बीयू जोड़ी जा सकती हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दौरान 10 फीसदी ईवीएम अतिरिक्त रखी जाएंगी, जिनका किसी पोलिंग बूथ पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत आने पर प्रयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अंतिम मतदाता सूची का 12 को होगा प्रदर्शन
लखीमपुर खीरी। भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तिथि 12 जनवरी 2017 कर दी है। इससे पहले भी अंतिम मतदाता की सूची प्रकाशन तिथि को दो जनवरी से बढ़ाकर पांच जनवरी किया गया था। एडीएम उमेश नारायण पांडेय ने बताया कि डाटा फीडिंग कार्य पूर्ण न होने की वजह से प्रकाशन तिथि में संशोधन किया गया है। आठों विधानसभा में प्रत्येक मतदेय स्थल पर सूची का प्रकाशन 12 जनवरी को कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें