फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में जाएंगे 1500 कांग्रेसी

Sun, 25 Oct 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबोधित करते केंद्रीय पर्यवेक्षक दामोदर साथ में पीसीसी पर्यवेक्षक व पूर्व विधाय
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली होगी। इसमें शामिल होने के लिए जिले से करीब 1500 कांग्रेस कार्यकर्ता बसों से दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस भवन में केंद्रीय पर्यवेक्षक दामोदर गुर्जर और पीसीसी पर्यवेक्षक व पूर्व विधायक हरीश बाजपेयी ने प्रेसवार्ता कर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
दामोदर गुर्जर ने कहा कि यह लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है। इसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। हरीश बाजपेयी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ी जा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में बैठक हुई। इसमें रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई।
इस दौरान पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक सतीश आजमानी, रवि तिवारी, मोहन चंद्र उप्रेती, संजय शर्मा, दीपक बाजपेयी, नवाज खान, इकबाल अहमद खान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें