फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गलत दवा देने से 15 साल की किशोरी की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पसगवां में अवैध रूप से क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप के गलत दवा देने की वजह से 15 साल की किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हुआ और आनन-फानन अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक सील कर दिए।
पसगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मुंकुरपुर निवासी मेवाराम ने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी कुमकुम कुछ दिनों से बीमार थी। कुमकुम को बुखार की शिकायत थी। रविवार को पड़ोस में ही एक मेडिकल स्टोर पर क्लीनिक चलाने वाले को दिखाया। मेडिकल स्टोर से बेटी को दवा दिलवाई थी। मेडिकल वाले ने दवा खिलाकर घर भेज दिया था। घर आते ही बेटी को उल्टी आने लगी। कुछ ही देर के बाद वह उठने और बैठने में भी असमर्थ हो गई।
विज्ञापन

यह बात मेडिकल वाले को बताई तो उसने दवा अपने पास रख ली। हालत बिगड़ते देख परिजन उसे अस्पताल ले जा पाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अवैध रूप से मेडिकल स्टोर में क्लीनिक चलाने वाले पर गलत दवा देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

किशोरी की मौत के बाद सीएचसी अधीक्षक डाॅ. अश्विनी वर्मा ने दो क्लीनिक सील कर दिए। अधीक्षक डाॅ. अश्विनी वर्मा ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज की सूचना मिलने के बाद पसगवां में गौतम मेडिकल स्टोर और बरखेरियाजाट में साकिब मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। अधीक्षक के साथ पीयूष त्रिपाठी, एसआई विचित्र वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें