फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मां के साथ नहाते समय गोमती की धार में बह गई मासूम बच्ची

विज्ञापन
रोते बिलखते परिवार के लोग-संवाद
विज्ञापन
अमीरनगर। अमावस्या पर टेढ़ेनाथ धाम पर मां के साथ गोमती नदी में रविवार की सुबह चार बजे स्नान करते समय सात वर्षीय बालिका डूब गई। बच्ची का शव 14 घंटे बाद एनडीआरफ की टीम ने बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अमावस्या पर थाना मितौली के गांव मंगई से श्रद्धालुओं का एक दल गोमती नदी के तट पर स्थित बाबा टेढ़ेनाथ धाम दर्शन के लिए गया था। गांव निवासी विनय कुमार की सात वर्षीय पुत्री उन्नति अपनी मां संध्या के साथ गोमती नदी में स्नान कर रही थी कि तभी अचानक नदी की धार में बह गई। मां की आंखों के सामने बेटी गोमती के जल में डूबती उतरती काफी दूर तक चली गई।
मां ने बेटी को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाई। शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग एकत्र हो गए। देखते ही देखते उन्नति पानी में डूब गई। उन्नति के परिवार वाले अमावस्या पर भंडारा करने के लिए आए हुए थे। भंडारा कराने से पहले उन्नति अपनी मां के साथ नदी में स्नान कर रही थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के साथ बच्ची को तलाश करना शुरू किया। पता न चलने पर एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। नदी के कांकड़ घाट और जंगली नाथ के सामने जाल लगाए गए। 14 घंटे तक चल रेस्क्यू के बाद एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल से 300 मीटर की दूरी पर उन्नति का शव पानी में उतराते पाया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें