फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना पंजीकरण दौड़ रहे 15 ई-रिक्शा सीज, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में अवैध ई-रिक्शा संचालकों पर शिकंजा कसा जा रहा है। शनिवार को परिवहन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 15 ई-रिक्शा सीज किए। इस कार्रवाई से ई-रिक्शा चालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र के साथ राजापुर चौकी प्रभारी, टीएसआई हरमीत सिंह ने शनिवार को शहर में दौड़ने वाले ई-रिक्शा की जांच की। अभियान राजापुर, मेला मैदान, संकटा देवी मंदिर के पास चलाया गया। अभियान में 15 रिक्शा सीज किए गए। ये बिना पंजीकरण और बिना नंबर प्लेट के संचालित थे। कार्रवाई के दौरान कुछ रिक्शा सब्जियां ढोते मिले। इनको भी सीज किया गया।
साथ ही कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया। कहा कि ई-रिक्शा यात्री वाहन होते हैं, न कि माल वाहन। प्रत्येक रिक्शा पर लगभग 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ने कहा कि ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा। शहर के साथ-साथ दूर दराज क्षेत्र में भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें