फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 146 शिकायतें पहुंचीं, मौके पर निपटीं सिर्फ सात

Sun, 17 May 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/धौरहरा। धौरहरा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अंजनी कुमार सिंह के पहुंचते ही फरियादियों की भीड़ बढ़ गई। समाधान दिवस में कुल 146 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन मौके पर केवल सात शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। बाकी फरियादी कार्रवाई की उम्मीद लेकर लौट गए।
विज्ञापन

रमियाबेहड़ ब्लॉक के लौखनियां गांव निवासी राम बालक और सुरेश ने समाधान दिवस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह एक वर्ष से समाधान दिवस के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप लगाया कि रास्ते पर अतिक्रमण है और दबंग अवैध खनन कर मिट्टी पाट रहे हैं। डीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
इसी दौरान संतोष चौरसिया ने भी डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि मुख्य बाजार में नगर पंचायत ने चार वर्ष पहले उन्हें दुकान आवंटित की थी। आरोप है कि दुकान के सामने मुंशी राईन ने तख्त डालकर अतिक्रमण कर रखा था, जिससे दुकान संचालन में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत ईओ गौरव सिंह, प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सोनकर और नायब तहसीलदार को मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। संयुक्त टीम ने पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। चार वर्ष बाद दुकान के सामने से अतिक्रमण हट सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें