फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने जंगली सुअर का किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगली सुअर को मारकर खा गया बाघ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
ममरी। वन रेंज मोहम्मदी महेशपुर के सुंदरपुर गांव के करीब बने मोबाइल टॉवर के पास बुधवार की शाम बाघ ने जंगली सुअर पर हमला कर उसे अपना शिकार बना डाला। गुरुवार की सुबह बीडीसी रामकुमार वर्मा के खेत में खून पड़ा देख गांव वालों में दहशत फैल गई है। सूचना वन कर्मियों को दे दी गई है।
बुधवार की शाम सुंदरपुर गांव के उत्तर आबादी के करीब बने टॉवर के पास गन्ने के खेतों में विचरण कर रहे बाघ ने बीडीसी रामकुमार वर्मा के खाली पड़े खेत में जंगली सुअर पर हमला कर उसे अपना शिकार बना डाला। गुरुवार की सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर गए तो खून पड़ा देख उनके होश उड़ गए। प्रधान रामविलास चौधरी और रामकुमार वर्मा ने बताया कि सूचना पाते ही तमाम ग्रामीण लाठी, डंडे, ट्रैक्टर लेकर इकट्ठे हो गए, लेकिन बाघ का पता नहीं चला। जबकि उसके पगचिन्ह चकरोड पर बने मिले जिससे गांववालों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

गांववालों का कहना है कि पांच महीने से दहशत का पर्याय बने बाघ ने 18 जून को गन्ने की सिंचाई कर रहे सुंदरपुर के किसान बालकराम को हमला कर मार डाला था। तब से बाघ दर्जनों पशुओं को अपना शिकार बना चुका है। बताया कि बाघ के हमले को लेकर ग्रामीणों और वन कर्मियों के बीच काफी बवाल हुआ था।
विज्ञापन

रेंजर बनारसी दास शाक्य, फॉरेस्टर रामप्रसाद का कहना है कि बाघ ने जिस वन्यजीव को शिकार बनाया है। उसके कोई भी अवशेष मौके पर नहीं मिले हैं। बल्कि बाघ के पग चिह्न और खून पड़ा मिला है। वन कर्मियों की टीम निगरानी में लगा दी गई है। गांव वालों की मानें तो बाघ अपना ठिकाना गन्ने के खेतों में बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें