फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरुआ, धरती फूल सीजन खत्म, वनविभाग को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरुआ, धरती फूल का सीजन खत्म, वनविभाग को राहत
विज्ञापन

अवैध घुसपैठ रोकना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बरसात के मौसम में निकलने वाले कटरुआ और धरती के फूलों का सीजन खत्म होने के साथ ही वन विभाग की टेंशन काफी हद तक कम हो गई है। जंगल में सबसे ज्यादा अवैध घुसपैठ कटरुआ और धरती फूल बीनने के दौरान ही होती है। इसी दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। इस साल भी बाघ हमले की तीन-चार घटनाएं कटरुआ, धरती फूल बीनने के दौरान हुई हैं।
तराई के जंगलों में बारिश शुरू होते ही कटरुआ और धरती के फूल निकलना शुरू हो जाते हैं। कटरुआ और धरती केे फूल बाजार में काफी महंगे दामों पर बिकते हैं। इसके चलते जंगल किनारे रहने वाले ग्रामीण इन्हें बीनने के लिए जंगल में घुसपैठ करते हैं। बरसात के मौसम में पूरा का पूरा गांव जंगल में दिखाई देता है। जंगल के पास रहने वाले लोगों के लिए बरसात के मौसम में कटरुआ एक तरह से उनकी रोजी रोटी का जरिया बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम में साल सागौन के जंगलों में होने वाला कटरुआ और धरती का फूल एक तरह का जंगली मशरूम है जो बिना उगाए प्राकृतिक रूप से उगता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होती है। बाजार में यह 400 रुपये से 1200 रुपया प्रति किलो तक बिकता है। जंगल से कटरुआ, धरती के फूल, शहद मोम, जलौनी लकड़ी, आदि किसी तरह के वन उत्पाद का दोहन करना ही नहीं संरक्षित वन क्षेत्र के अंदर जाना भी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें