फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाष्टमी पर खूब थिरके श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18एलकेएच501
विज्ञापन


राधाष्टमी पर खूब थिरके श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में राधाष्टमी धूमधाम और श्रद्धा से मनाई गई। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चे राधारानी के भजनों पर थिरकते हुए उनका गुणगान किया।
विज्ञापन

राधाष्टमी के मौके पर सोमवार शाम मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस मौके पर पूरे मंदिर को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। रात्रि आठ बजे करीब सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने राधारानी के भजनों का गायन किया। भजन-कीर्तन समापन के बाद भी श्रद्धालुओं में आस्था का ज्वर थम नहीं रहा था। खचाखच भरे मंदिर प्रांगण में सजी-धजी राधारानी की एक झलक पाने को भक्तों के कदम थम नहीं रहे थे। इस मौके पर राधाकृष्ण का रूप धरे बच्चों का भक्तों ने तिलक लगाकर आरती उतारी। आरती और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष गोविंद राम गोयल, सेवादार महावीर जिंदल, राजेंद्र माहेश्वरी, सतीश गोयल, घनश्याम माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें