फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम फिर बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव, 25 को मतदान, 28 को होगी मतगणना
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पंचायत उपचुनाव के कार्यक्रमों में एक बार फिर बदलाव किया गया है। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मतदान 17 अगस्त और मतगणना 20 अगस्त को होनी थी। इसी बीच 16 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन से राष्ट्रीय शोक के चलते 17 अगस्त को होने वाला मतदान टाल दिया गया था।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम में फिर बदलाव किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान 25 अगस्त को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और मतगणना 28 अगस्त को सुबह आठ बजे से होगी। उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें