फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के ऊपर से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन बच्चों की जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो- 06एलकेएच502,503

स्कूलों के ऊपर से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन, बच्चों की जान का खतरा
बांकेगंज ब्लॉक के बीईओ ने पावर कारपोरेशन से बिजली लाइन हटाने की लिखी चिट्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। ब्लॉक क्षेत्र के दो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के ऊपर से होकर गुजरी हाईटेंशन बिजली लाइन स्कूली बच्चों की जान का खतरा बनी हुई है। कई बार प्रयास किए जाने के बावजूद ये बिजली लाइन दूसरी जगह शिफ्ट नहीं की गई। इसको लेकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक और शिक्षक दोनों चिंतित हैं।
बृहस्पतिवार रजागंज के राजेपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगे बिजली के पोल में करंट उतरने के बाद लोगो की चिंताए और ज्यादा बढ़ गईं हैं। बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र के महरताला और हजरतपुर गांव में एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के ऊपर हाईटेंशन लाइन गुजरती है। किसी समय आंधी आने से या पेड़ आदि गिर जाने से तार टूटकर गिरने से बच्चों के लिए खतरा बन सकते हैं। महरताला गांव के स्कूल में इससे पहले दो बार हादसे हो चुके हैं। एक बार चलती हाईटेंशन बिजली लाइन के तार टूटकर स्कूल परिसर में गिर गए थे, इससे आग लग गई थी। गनीमत यह रही थी सर्दी के मौसम में उस समय शिक्षकों ने बच्चों को हाजिरी लगाने के लिए कक्षाओं में बुलाया था,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया था। बिजली तार टूट कर गिरने से परिसर में उगी घास और धूप में रखे बच्चों के बस्ते जल गए। दूसरी बार तार टूटने के समय यह संयोग ही था कि उस दिन स्कूल में छुट्टी थी अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

इन हादसों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग, शिक्षकों और अभिभावकों ने कई बार बिजली विभाग को पत्र लिखकर बिजली लाइन हटाने की मांग की थी। साल दर साल गुजरते गए लेकिन बिजली विभाग अभी तक नहीं चेता है। रजागंज के राजेपुर गांव के स्कूल में लगे पोल में करंट उतरने के बाद बांकेगंज ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी आरके सिंह ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध-निदेशक को चिट्ठी लिखकर यह मांग की है कि स्कूलों के ऊपर से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन शिफ्ट कराई जाए,ताकि बच्चों की जिंदगी महफूज रहे।
------
शिफ्ट हो चुकी है जलालपुर स्कूल के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन
इलाकाई लोगों का कहना है कि बिजली विभाग ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल जलालपुर के ऊपर से होकर गुजरी हाईटेंशन बिजली लाइन शिफ्ट करा चुका है। इलाकाई लोगों की मांग के बावजूद महकमा महरताला और हजरतपुर स्कूलों के ऊपर से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन हटाने की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

--------------
वर्जन-
मामला संज्ञान में आया है। जिला खीरी के बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र के दो स्कूलों के ऊपर से होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद बिजली लाइन शिफ्ट करने की कार्रवाई होगी।
संजय गोयल, प्रबंध-निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें