फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में दवाओं का टोटा, बाहर की लिख रहे दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में दवाओं का टोटा, बाहर की लिख रहे दवाएं
विज्ञापन

जन औषधि केन्द्रों पर भी नहीं मिल रही दवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
मितौली। सीएचसी में दवाओं के कमी के चलते मरीज बेहाल हैं। डॉक्टरों द्वारा अलग से पर्ची बनाई जा रही है, जिस पर मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से महंगी दवा खरीदनी पड़ रही है। खास बात यह है कुछ माह पहले खुले जन औषधि केन्द्र पर जेनरिक दवाएं नहीं उपलब्ध हैं, जहां से मरीजों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण नागरिकों और बच्चों में एलर्जी के कारण काफी फोड़े-फुंसियां निकल रहे हैं। डॉक्टर के पास आने वाले मरीजों को सरकारी पर्चे पर लिखी जाने वाली दवाएं सीएचसी में उपलब्ध नहीं है। लिहाजा डॉक्टर भी मरीजों को एक अलग से पर्ची पर दवाएं लिखकर दे रहे हैं, जो मेडिकल स्टोर पर ही मिलती हैं। यहां तक कि एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं है। कुत्ता काटने से पीड़ित मरीजों को जिला चिकित्सालय जाना पड़ रहा है या फिर प्राइवेट मेडिकल स्टोर से महंगा एंटी रैबीज खरीदना पड़ रहा है। सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक एएन सिंह ने बताया कि दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ दवाओं की कमी हुई है। दवाओं की उपलब्धता के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बाहर के मेडिकल स्टोर की दवाएं लिखे जाने की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें