फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला सीएचसी में बिना टेक्नीशियन चल रही पैथालॉजी

विज्ञापन
विज्ञापन
28 एलकेएच 201 और 202
विज्ञापन

टेक्नीशियन है नहीं, कौन करे जांचें
दो माह से गोला सीएचसी में रिक्त है पद
- ब्लड स्टोरेज स्टाफ चला रहा लैब, पीएचसी से जांच के लिए सीएचसी भेजे जाते हैं मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ।
सीएचसी गोला में लैब टेक्नीशियन नहीं है। यह पद पिछले दो महीने से खाली है। ब्लड स्टोरेज के कर्मचारी लैब चला रहे हैं, जो मनमानी करते हैं, सभी की जांच नहीं हो पाती है, जिससे लोग प्राइवेट पैथालॉजी पर जांच कराने को मजबूर होते हैं।
नगर में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक सीएचसी और दो पीएचसी हैं, जहां संसाधनों और स्टाफ की कमी से बीमारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। महिला मरीजों को पीएचसी से जांच के लिए सीएचसी भेज दिया जाता है, सीएचसी में भी सामान्य रोगों की गिनती की ही जांचें हो पाती हैं, जिससे परेशान महिलाओं को अन्यत्र जांच करानी पड़ती है। यहां प्रस्तावित ब्लड स्टोरेज के लिए नियुक्त स्टाफ में सुशील कुमार और एलए विनय कुमार की तैनाती वर्षों से है, जिनसे लैब का काम लिया जा रहा है। यहां महिलाओं की हीमोग्लोबिन, यूरीन प्रेग्नेंसी टेस्ट, डायबिटीज, सहित गिनती की सामान्य जांचें ही हो पाती हैं।
विज्ञापन


मशीन कंडम होने के कारण नहीं होते एक्स-रे
कार्यवाहक सीएचसी अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि एक्स-रे मशीन कंडम होने के कारण यहां एक्स-रे नहीं हो पाते हैं। हालांकि वह मरीजों को लखीमपुर के लिए भेज देते हैं। साथ ही अल्ट्रासाउंड जांच के लिए नगर में दो पैथालॉजी को अटैच किया गया है, जिनसे जांच कराई जाती है।

नगरीय स्वास्थ्य केंद्र और पीएचसी पर भी टेक्नीशियन नहीं
अलीगंज रोड स्थित एनयूएचएम द्वारा संचालित नगरीय पीएचसी में एलटी संदीप कुमार के त्यागपत्र देने के बाद से यहां लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं हो सकी। इसी तरह पीएचसी अधीक्षक डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि यहां लैब ही नहीं है। टेस्ट के लिए मरीजों को सीएचसी भेजा जाता है। यहां के महिला मरीजों को जांच के लिए सीएचसी भेजा जाता है। संसाधनों की कमी के चलते यह अस्पताल सर्दी, जुकाम, बुखार आदि सामान्य बीमारियों और पर्चा बनाने भर को रह गया है।
विज्ञापन


गोला में लैब टेक्नीशियन न होने के कारण मरीजों को दिक्कत हो रही है। इसकी जानकारी है और लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति के लिए लिखा पढ़ी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही सीएचसी गोला में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति हो जाएगी।
- डॉ. जावेद अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें