अमर उजाला-महाचौपाल
फोटो-05एलकेएच 202 और 203 में।
उच्च शिक्षा की कमी का दंश
झेल रही ग्राम पंचायत धिरावां
- ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं और खेल मैदान का अभाव
अमर उजाला ब्यूरो
ममरी।
ब्लॉक कुंभी गोला की तीन मजरों वाली ग्राम पंचायत धिरावां में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, पौधरोपण में ट्री गार्ड, पक्की सड़कें आदि विकास कार्यों को देखकर लग रहा है कि पंचायत तरक्की की ओर बढ़ रही है। हालांकि पंचायत में अभी उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं है।
धिरावां, कैथोला, गोविंदापुर तीन मजरा गांव वाली धिरावां ग्राम पंचायत की आबादी 2973 के करीब है, जहां 2200 वोटर हैं। बिजली की चकाचौंध और साफ सफाई को देख पंचायत में सभी योजनाओं के सही ढंग से क्रियान्वयन का अहसास हो रहा है।
नब्बे फीसदी ओडीएफ हो चुकी पंचायत में प्रस्तावित 260 में 234 शौचालय बन चुके हैं। 400 मीटर प्रस्तावित इंटरलॉक रोड में 125 मीटर रोड और 1100 मीटर नाली, 435 मीटर खड़ंजाकरण हो चुका है। 100 प्रधानमंत्री आवासों में 14 बनकर तैयार हैं। पंचायत में 450 जॉब कार्ड, 28 हैंडपंप, एक प्राथमिक, दो पूर्व माध्यमिक विद्यालय, एक आंगनबाड़ी केंद्र, 28 अंत्योदय, 410 गृहस्थी कार्ड मौजूद हैं। यहां उच्च शिक्षा की कमी है। धिरावां में बन रही ट्री गार्ड रोड के दोनों तरफ लगे वृक्षों की सुरक्षा के साथ-साथ शोभा भी बढ़ा रहे हैं।
ग्राम पंचायत की समस्याएं
- धिरावां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं।
- पंचायत में उच्च शिक्षा की सुविधा नहीं।
- गोविंदापुर में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं।
- पंचायत में सोलर लाइटें नहीं।
ग्राम पंचायत धिरावां
03- मजरे
2973- कुल आबादी
2200- वोटर
450-जॉब कार्ड
28- इंडियामार्का हैंडपंप
125 मीटर इंटरलॉकिंग
400- मीटर इंटरलॉकिंग प्रस्तावित
234- शौचालय निर्मित
260- शौचालय प्रस्तावित
1100- मीटर नाली निर्माण
14-प्रधानमंत्री आवास बने
100-प्रधानमंत्री आवास प्रस्तावित
01-प्राथमिक विद्यालय
02-पूर्व माध्यमिक विद्यालय
01-आंगनबाड़ी केंद्र
98-अंत्योदय कार्ड
610-गृहस्थी कार्ड
02-दो मजरे हैं पूर्णत: ओडीएफ
फोटो-05 एलकेएच 204
आदर्श पंचायत बनाने का है लक्ष्य
पंचायत में जिन सुविधाओं की कमी है शासन से बजट आते ही उन्हें भी पूरा कराने का प्रयास करूंगी। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और विकास की गति को और तेज करने, पंचायत को आदर्श बनाने का प्रयास करूंगी।
- ऊषा देवी प्रधान, ग्राम पंचायत धिरावां
पंचायत में जो भी विकास कार्य होने शेष रह गए हैं। बजट आते ही उन्हें भी पूरा कराया जाएगा। सरकारी अस्पताल के लिए शासन को पत्राचार किया जाएगा, जिनके आवास अधूरे हैं उन्हें किस्त दिलवाकर पूर्ण कराया जाएगा।
- ग्राम पंचायत विकास अधिकारी धिरावां