फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में सजे दीवान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सिख पंथ के दसवें गुरु श्रीगुरु गोविंद सिंह का 351वां प्रकाश उत्सव सोमवार को श्रद्घा के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों में दीवान सजे, रागी जत्थों ने शबद कीर्तन पेश कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारों में अटूट लंगर भी बरता गया। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचे डीएम शैलेंद्र सिंह ने गुरु ग्रंथ साहब के सामने मत्था टेका। यहां गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से उन्हें सरोपा भेंट किया गया।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सुबह श्री अखंड पाठ की समाप्ति के बाद दस बजे से तीन बजे तक दीवान सजा। दीवान में हजूरी रागी जत्था भाई अनूप सिंह, करनैल सिंह, लखविंदर सिंह, बरेली से आए रागी जत्था भाई बलवंत सिंह, ढाडी जत्था भाई गुरुबाज सिंह आजाद और कथा वाचक भाई अनंतपाल सिंह ने अपने कीर्तन और व्याख्यान से गुरु के जीवन पर प्रकाश डाला। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन पेश कर संगत को निहाल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने गुरुद्वारा पहुंचकर गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेका। बाद में यहां अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र सिंह भी सोमवार को गुरुद्वारा पहुंचे। मत्था टेकने के बाद उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने अपने त्याग और बलिदान से धर्म की रक्षा की। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कुलवंत सिंह खैरा और महामंत्री इंद्रपाल सिंह राना ने गुरुद्वारा की ओर से डीएम को सरोपा भेंट किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह भंडारी ने किया। कार्यक्रम में बेअंत सिंह अजमानी, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह अजमानी, सेवक सिंह अजमानी, पाल सिंह, जरनैल सिंह, हरजिंदर सिंह, शीतल सिंह, लखविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, गुरजीत सिंह जुनेजा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें