फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे किसानों को तत्काल जारी करें पर्चियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

गन्ना क्रियान्वयन समिति (सीआईसी) की समीक्षा बैठक में जिला गन्ना अधिकारी (डीसीओ) ब्रजेश कुमार पटेल ने कहा है कि सट्टा नीति के अनुसार छोटे किसानों (60 क्विंटल तक) को तत्काल पर्ची जारी की जाए। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने तोल केंद्रों पर विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर समेत अन्य सूचनाएं चस्पा कराई जाएंगी, जिससे समस्या होने पर किसानों को शिकायत करने में दिक्कत न आए। उन्होंने लोडिंग/अनलोडिंग के नाम पर अवैध वसूली न किए जाने की सख्त हिदायत देते हुए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गन्ना कार्यालय के सभागार में बैठक हुई, जिसमें बेलरायां को छोड़कर अन्य आठों मिल के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। सभी प्रतिनिधियों ने किसानों को कलेंडर वितरित किए जाने की बात कही और कलेंडर के मिल की वेबसाइट पर अपलोड कराए जाने की जानकारी दी। चीनी मिल प्रतिनिधियों को सट्टा नीति का अक्षरश: पालन करने के निर्देश दिए गए। डीसीओ ने कहा कि गन्ना की तोल पर्ची किसानों के मोबाइल पर भेजी जाए, जिसके आधार पर गन्ने की तोल कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। किसानों से अपील करते हुए डीसीओ ने कहा है कि बिचौलिए के हाथ गन्ना न बेचे, बल्कि क्रय केंद्र पर चस्पा मोबाइल नंबर पर संपर्क करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कलेंडर के अनुसार किसानों की पर्चियां जारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें