फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग में एक मजदूर ने जान गंवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/अमीरनगर/भीखमपुर।
विज्ञापन

कुंभी चीनी मिल से गुरुवार रात साढ़े नौ बजे मजदूरी करके एक बाइक से जा रहे तीन मजदूर कार की चपेट में आने से जख्मी हो गए। इनमें से एक ने इलाज के दौरान ले जाते समय दम तोड़ दिया। बाइक सवार हेल्मेट नहीं लगाए थे।
थाना हैदराबाद के गांव मोहम्मदाबाद निवासी प्रदीप सिंह (30), श्यामपाल सिंह (23) और रामभरोसे (65) कुंभी चीनी मिल से मजदूरी करके घर लौट रहे थे। इलाहाबाद बैंक कुंभी के पास मोहम्मदी से लखीमपुर की ओर जा रही मारुति वैन की चपेट में उनकी बाइक आ गई, जिससे श्यामपाल सिंह की मौत हो गई, वहीं प्रदीप सिंह व रामभरोसे जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मृतक श्यामपाल सिंह की 16 अप्रैल 2017 को शादी हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने साथियों के साथ मजदूरी करने के लिए आता था। मौत की खबर से पत्नी सीता देवी, पिता मालिक सिंह, छोटा भाई मोहित सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बाइक को प्रदीप सिंह चला रहा था। बीच में रामभरोसे और पीछे मृतक श्यामपाल सिंह बैठा हुआ था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी पहुंचाया। नाजुक हालत को देखते हुए यहां के डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें