लखीमपुर खीरी।
जीआईसी मैदान में चल रहे 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रात: ध्यान योग हुआ। उसके बाद 108 कुंडीय महायज्ञ शुरू हुआ, जिसका संचालन शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने किया।
शुक्रवार सुबह योग शिक्षक कुलदीप वर्मा, मुरलीधर वर्मा ने मौजूद लोगों को योग कराया और लोगों को इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। इसके बाद 2100 से अधिक श्रद्धालुओं ने 108 कुंडीय यज्ञशाला में आहुतियां डालकर सर्व मंगल की प्रार्थना की। यज्ञ का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली नायक परमानंद गिरि व सहायक टोली नायक गणेश चंद्रवंशी, मनजीत गोहे व दिनेश कुमार ने किया। इस मौके पर मुंडन संस्कार भी हुआ। श्रृद्धालुओं ने माता भगवती देवी इको फ्रेंडली भोजनालय में केले के पत्तों पर प्रसाद ग्रहण किया। सामूहिक विवाह संयोजन मंडल के ज्ञान स्वरूप शुक्ला व मुरलीधर मौर्य ने बताया कि 97 हिंदू और 3 मुस्लिम कन्याओं के निकाह का पंजीकरण हुआ है। इस दौरान ट्रस्टी सत्यनरायन वर्मा, अनुराग मौर्या, उदय सिंह सहित गायत्री परिवार के लोग मौजूद रहे।,
आज यह होंगे कार्यक्रम
1. प्रात: 6 बजे योग ध्यान
2. प्रात: 8 बजे से 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार
3. दोपहर 2 बजे से युवा सम्मलेन
4. शाम 6 बजे से नशा मुक्ति दीपमहायज्ञ