फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 343050 मतदाता चुनेंगे 10 अध्यक्ष और 182 सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

नगरीय निकाय चुनाव के लिए हाल ही में हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण में जून 2017 की अपेक्षा इस बार 7068 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। यह बढ़ोत्तरी 2.10 फीसदी है। 13 जून 2017 को नगरीय निकाय के कुल मतदाताओं की संख्या 335982 थी, जो 18 अक्तूबर 2017 तक बढ़कर 343050 हो गई है। यह बढ़ोत्तरी 2.10 फीसदी है।
निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) केसी निगम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तय समय सीमा में नगरीय निकाय मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है और 18 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में त्रुटियों का सुधार अभी किया जा सकता है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा मतदाता लखीमपुर में तो सबसे कम ओयल में
जिले की चार नगर पालिकाओं में सबसे ज्यादा 133694 मतदाता लखीमपुर नगर पालिका में और सबसे कम 33697 मतदाता मोहम्मदी नगर पालिका में है। इसी तरह नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा 27645 मतदाता खीरी टाउन में और सबसे कम 9624 मतदाता ओयल में हैं।
विज्ञापन


ईपी रेसियो लखीमपुर का ज्यादा, सिंगाही का सबसे कम
जनसंख्या में मतदाताओं के प्रतिशत देखा जाए तो लखीमपुर नगर पालिका का ईपी रेसियो 69.71 फीसदी है जो सबसे ज्यादा है। जबकि सिंगाही का ईपी रेसियो सबसे कम है। यहां का ईपी रेसियो 62.08 फीसदी है।

निकायवार मतदाताओं की स्थिति
निकाय जून 2017 ईपी रेसियो अक्टूबर 2017 ईपी रेसियो
गोला 49674 65.15 51329 67.32
पलियाकलां 33390 64.96 33776 65.72
मोहम्मदी 32964 61.23 33697 62.59
लखीमपुर 131059 68.34 133694 69.71

खीरी टाउन 27504 67.48 27645 67.83
सिंगाही 13385 61.76 13454 62.08
ओयल 9368 63.94 9624 65.68
धौरहरा 18331 66.23 18572 67.2
मैलानी 10121 64.55 10861 69.27
बरबर 10186 64.03 10398 65.32

कुल 335982 65.93 343050 67.32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें