फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा

विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने मां के कालरात्रि स्वरूप की भक्तिपूर्वक अराधना की। बुधवार को भी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां की पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिर घंटा, घड़ियाल और मां के जयकारों सेे गूंजते रहे। मंदिरों में बुधवार से हवन का सिलसिला शुरू हो गया है।
प्राचीन संकटा देवी मंदिर में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। रात में भगवती जागरण हुआ। इससे पहले दिन में श्रीमद्भागवत कथा सुनने आने वाले लोगों की भीड़ रही। भक्तों नेे धूप दीप, नैवेद्य, फल, नारियल आदि से देवी का अर्चन किया। महिलाओं ने मां को चुनरी चढ़ाई और श्रंगार सामग्री अर्पित की।
विज्ञापन

शहर के शीतला देवी मंदिर और वंकटा देवी मंदिर में दिन भर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। जयदेव संगीत विद्यालय में बने सार्वजनिक पूजा पंडाल में मां कालरात्रि की स्थापित प्रतिमा के सामने दिन भर पूजा अर्चना का सिलसिला जारी रहा। पं. बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पूजा और आरती संपन्न कराई। यहां भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
बांकेगंज। कस्बे के बांकेश्वर महादेव व राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने सप्तम कालरात्रि देवी की आराधना की।
विज्ञापन


देवी गीतों पर रात भर नाचे दर्शक
धौरहरा। कलुआपुर के मजरा मैला गांव में दुर्गा जागरण हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने मां के गीतों और विभिन्न देवी देवताओं की झांकियों का सजीव मंचन किया। लोग देवी गीतों पर रात भर नाचे। भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने देवी गीतों के साथ मनोहारी सजीव झांकियां पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सत्यनारायण मौर्य, रामकुमार मौर्य, वकील राजपूत, सालिकराम राजपूत, बिंद्रा प्रसाद राजपूत, बारेलाल, बाबूराम आदि का सहयोग रहा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें