फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया की चपेट में आने से एक महिला की मौत, एक भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं।
विज्ञापन

कस्बे में डायरिया व बुखार का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कस्बा के छब्बापुरवा निवासी एक महिला की डायरिया के चलते इलाज के दौरान पलिया सीएचसी में मौत हो गई। वहीं मृतका की नानी को भी डायरिया के कारण पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के छब्बापुरवा निवासी सहीदुल खां कि पत्नी आसमा बानो(32)को बृहस्पतिवार को उल्टी दस्त आए थे। तबियत खराब होने पर उसे कस्बे के पीएचसी में ले जाया गया, जहां डाक्टर न होने पर उसे पलिया सीएचसी में भर्ती कराया गया था। 24 घंटे के बाद शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई। मृतका आसमा की तीन बेटी हैं जिनकी उम्र तीन वर्ष, दो वर्ष व सात महीना है। मां की मौत से तीनों बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने गांव में न तो दवा का छिड़काव कराया है और न ही पीएचसी में कोई डॉक्टर है जिसके चलते आए दिन मरीज आतें हैं जिनको पलिया सीएचसी भेजा जाता है। उधर मृतका की नानी जाबिरा(55) पत्नी बशीर भी शुक्रवार से उल्टी दस्त हैं उनका भी इलाज पलिया सीएचसी में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया व बुखार से पीड़ित हैं, इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें