फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनर व्हील सेंट्रल ने निकाली स्वच्छता रैली

विज्ञापन
इनर व्हील सेंट्रल ने निकाली स्वच्छता रैली - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

इनर व्हील सेंट्रल ने शनिवार को स्वच्छता रैली निकाली। रैली नसीरुद्दीन मौजी भवन प्रांगण से शुरू होकर मेन रोड, सदर चौराहे, हीरालाल धर्मशाला होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में समाप्त हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई और विशिष्ट अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली के दौरान मुख्य अतिथि ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और सभी से संकल्प लिया कि वह सफाई रखेंगे और दूसरों को को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। इस मौके पर एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें शहर के लोगों ने बैनर पर हस्ताक्षर कर स्वच्छता का संकल्प लिया। शरद बाजपेई के साथ उनकी पत्नी रश्मि बाजपेई भी मौजूद रहीं। अध्यक्ष रोली गुप्ता ने बताया कि यह रैली स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत शहर में लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित की गई है। स्वच्छता रैली की संयोजिका आशु गुप्ता और मयूरी नागर थीं। रैली में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली में मीनू धवन, अर्चना गुप्ता, नीता बरनवाल, रेखा भल्ला, तनुजा गुप्ता, इंदु गुप्ता, स्वाति गुप्ता, रतन छावड़ा, वंदना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें