फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 1407 पद भरे जाएंगे, एक तक करें आवेदन

Tue, 18 Nov 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बाद सहायकाओं की नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। जनपद में 1407 पदों पर भर्ती होनी है। एक दिसंबर तक फॉर्म भर सकते हैं। योग्यता सूची के आधार पर सहायिकाओं का चयन होगा। इसमें संबंधित गांव की ही महिला को आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि निराश्रित, दिव्यांग महिला को वरीयता दी जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12 है व आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी, फिर योग्यता सूची बनाई जाएगी।
सीडीओ ने आम जनता से अपील की है किसी भी दलाल के चक्कर में न पड़ें। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। अगर नंबर अधिक हैं तो चयन आपका ही होगा। किसी के बहकावे में न आएं। अगर कहीं कोई इसके नाम पर रुपयों की मांग करता है तो उसकी शिकायत जरूर करें।
विज्ञापन


स्वप्रमाणित दस्तावेज ही करें अपलोड
-सीडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान विशेष सावधानी बरतें। मांगे गए सभी दस्तावेज लगाएं। आय व निवास प्रमाणपत्र नए ही लगाएं, जो तहसील से जारी होने चाहिए। स्वप्रमाणित प्रमाणपत्र अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें