लखीमपुर खीरी। यूपी-112 और पुलिस लाइन में तैनात 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। सभी पुलिसकर्मी एक माह या उससे अधिक समय से बिना सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे।
एसपी ने बताया कि लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ पुलिसकर्मी बिना सूचना के छुट्टी पर चल रहे हैं। शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई, जिसमें संबंधित पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई। इसके बाद सभी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
उन्होंने कहा कि ड्यूटी के प्रति इस तरह की लापरवाही किसी भी स्थिति में क्षम्य नहीं होगी।
निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी सुनील कुमार थाना उचौलिया, मुख्य आरक्षी मनोज कुमार थाना नीमगांव, मुख्य आरक्षी नरेंद्र सिंह थाना ईसानगर, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार पुलिस लाइन, आरक्षी हरिकांत वर्मा थाना पढुआ, आरक्षी विवेक मौर्य पुलिस लाइन, आरक्षी कमलेश कुमार डायल-112, आरक्षी सतीश कुमार डायल-112, आरक्षी राजकुमार डायल-112, आरक्षी हेमेंद्र सिंह थाना हैदराबाद, महिला आरक्षी मीनाक्षी यादव थाना उचौलिया, महिला आरक्षी रितु गुप्ता थाना फूलबेहड़, स्वीपर मिलन कुमार पुलिस लाइन और फॉलोवर पंकज चौधरी पुलिस लाइन शामिल हैं। संवाद