लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा केस में बुधवार को अभियोजन की ओर से अदालत में तेरहवीं गवाही पेश की गई। जिरह पूरी न हो पाने की वजह से एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत ने बृहस्पतिवार को भी सुनवाई जारी रखने के आदेश दिए हैं।
जिला शासकीय अधिवक्ता और वादी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता ने तिकुनिया थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हौरी में रह रहे जयमल की मुख्य परीक्षा अंकित कराई। जयमल ने बताया कि वह 15 वर्षों से अपनी ससुराल कोल्हौरी में रह रहे हैं। तीन अक्तूबर 2021 को वह मौके पर स्वयं सेवक की भूमिका में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में था।
इसी दौरान तेज रफ्तार में आई गाड़ियाें ने घटनाक्रम किया। मुख्य परीक्षा होने के बाद बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने गवाह से सवाल -जवाब प्रारंभ कर दिए, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को भी सुनवाई जारी रखने का आदेश दिया है।