फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच पूरी होने के बाद खाताधारकों के रुपये मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। खजुरिया में जिला सहकारी बैंक में उपभोक्ताओं द्वारा उनके खातों से पैसे गायब होने के मामले की जांच के बाद खाताधारकों को रुपये दे दिए गए। जिस पर खाताधारकों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते 13 अक्तूबर को जिला सहकारी बैंक की खजुरिया शाखा में लाखों रुपये का गबन हुआ था। जिसके बाद महाप्रबंधक प्रवीण द्वारा जांच के आदेश के बाद कार्रवाई की गई। जिसमें कैशियर, प्रबंधक, लिपिक पर कार्रवाई करके उनको सस्पेंड किया गया था। साथ ही खाताधारकों के खाते की जांच की गई, जिसमें लगभग 40 लाख रुपये का गबन प्रकाश में आया था। तब जांच के दौरान जिसका खाता सही निकला उनको रुपये वापस किए गए। वहीं अन्य खाताधारकों के गबन हुए रुपये को वापस करने की बात कही गई थी। जिसके बाद खाताधारकों ने 17 जनवरी को धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल भी की थी। शुक्रवार को शाखा प्रबंधक शेर सिंह की तरफ से सभी खाताधारकों को रुपये दे दिए हैं। इस दौरान कुतुबुद्दीन अंसारी, धीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, प्रभुनाथ, डॉ. वीपी सिंह, राकेश शर्मा, आनंद राय, अशोक आर्य, हुकमा राम, कपूर सिंह, किशुन, रामेश्वर मिश्रा, विमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें