लखीमपुर खीरी। थाना फरधान के गांव बेलसराय निवासी श्याम प्रकाश ने बताया कि उनके पिता सोहनलाल (74) दो फरवरी को लखीमपुर आए थे। उसी दिन वापस जाते समय कालाआम के पास किसी वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी थी, जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सोहनलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया था। उन्होंने बताया कि लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा था, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार को उन्हें जिला अस्पताल लखीमपुर वापस लाया गया लेकिन उसी दिन उनकी मौत हो गई।