फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल लिपिकों का 15 वें दिन किया जाए तबादला: नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गन्ना विभाग के नोडल अधिकारी एवं मुख्य अभियंता राकेश कुमार श्रीवास्तव ने जिले का दौरा कर गन्ना आपूर्ति का जायजा लिया, जिसके बाद जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव और चीनी मिल प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, समिति और परिषद के अध्यक्षों के साथ बैठक की है। नोडल अधिकारी ने एसएमएस पर्ची के बारे में किसानों को जानकारी दिए जाने के प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने घटतौली पर अंकुश लगाने के लिए 15 दिन के अंतराल पर तौल लिपिकों का तबादला करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने ऑटोमेटिक ऑफलाइन डाटा शेयरिंग, सॉफ्टवेयर डाटा लॉक, गन्ना क्षेत्रफल, कृषि योग्य भूमि, पेड़ी-पौधा, गन्ने की प्रजाति परिवर्तन के संशोधन सीआईसी के माध्यम से किए जाने पर चर्चा की। वेंडर्स के द्वारा पर्ची निर्गमन, चीनी मिलों की वेबसाइट पर गन्ना सूचना प्रणाली क्रियाशील होने के बारे में नोडल अधिकारी ने सवाल पूछे। समिति और चीनी मिलों में ऑफलाइन इंक्वायरी टर्मिनल की स्थापना, बड़े किसानों के संबंध में रि-कैलेंडरिंग, प्रत्येक समिति के पांच क्रय केंद्रों पर शत प्रतिशत एसएमएस से पर्ची तौल कराने के निर्देश दिए। साथ ही गन्ना मूल्य और गन्ना विकास कमीशन भुगतान पर समीक्षा की। घटतौली पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिला गन्ना अधिकारी को रेंडम जांच करने के निर्देश दिए। पर्ची निर्गमन व्यवस्था पर समिति और परिषद के अध्यक्षों और जनप्रतिनिधियों ने संतोष जताया है। बैठक के बाद नोडल अधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल समेत विभागीय कर्मचारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें