फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव किनारे पहुंचा अजगर जंगल मे छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गुलरिया खुर्द गांव के जंगल किनारे बने कब्रिस्तान में अजगर निकलने से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन कर्मियों ने अजगर को पकड़कर सल्लिया और मिटना बोझी गांव के बीच स्थित जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

गुलरिया खुर्द गांव का कब्रिस्तान जंगल किनारे है। मंगलवार सुबह कुछ चरवाहों ने जंगल किनारे स्थित कब्रिस्तान में एक विशालकाय अजगर देखा, जिसकी सूचना गांव में जाकर दी। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे वन विभाग के दरोगा विनोद कुमार ने ग्रामीणों की मदद से करीब आठ फुट लंबे अजगर को रामनगर खुर्द के जंगल में छोड़ दिया। कुछ देर बाद वह रेंग कर मिठना बोझी गांव के किनारे पहुंच गया। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन दरोग़ा विनोद कुमार ने बताया कि अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है। साथ ही लोगों को सचेत रहने को कहा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें