‘किसानों का शोषण कर रही भाजपा’
निघासन। प्लाईवुड फैक्ट्री के पास सपा के किसान सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि भाजपा किसानों का शोषण कर रही है। भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने के बजाए महंगाई का बोझ झाल दिया है। गन्ना किसानों को गन्नेे का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
सपा जिलाध्यक्ष कयूम और पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने सम्मेलन का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह के चित्र पर दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि कृषि प्रधान देश होने के बाद भी किसान परेशान हैं। पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी और आरए उस्मानी ने कहा कि किसानों के साथ भाजपा छल कर रही है। पूर्व विधायक विनय तिवारी, उत्कर्ष वर्मा ने भी विचार रखे। सपा नेता धनंजय उपाध्याय, धनीराम मौर्य, हिमांशु पटेल, रमेश अग्रवाल, पलिया बजाज चीनी मिल अध्यक्ष अरुण मौर्य समेत सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में किसानों के हित में काम न करने वाली भाजपा सरकार से इस्तीफे की मांग की। किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे एसडीएम केशवनाथ गुप्ता को सौंपा। इस दौरान ओमकार सिंह, ओपी जायसवाल, उदयभानु, अटल शुक्ला, उत्तम पांडे, भंडारी यादव आदि मौजूद रहे।