फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी किताब में पूर्व प्रधानमंत्री अटल की गलत जन्मतिथि हुई प्रिंट

Wed, 19 Sep 2018 11:29 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में बच्चों को बांटी गई किताबों की प्रिंटिंग में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कविता कक्षा छह की मंजरी में प्रकाशित की गई है, जिसमें कवि का फोटो सहित परिचय भी दिया गया है। इसमें जन्मतिथि दो दिसंबर 1924 दर्शाई गई है, जबकि असल जन्मतिथि 25 दिसंबर 1924 है। इससे लाखों बच्चों तक गलत जानकारी पहुंचने का खतरा बन गया है।
विज्ञापन

जनपद में ही करीब 1500 जूनियर हाईस्कूल विद्यालयों में लाखों बच्चों को यह किताबें वितरित की जा चुकी हैं। कक्षा छह की मंजरी नामक किताब में पेज नंबर 21 पर आओ फिर से दिया जलाएं शीर्षक से कविता प्रकाशित की गई है। इसी पेज पर कवि अटल की फोटो सहित संक्षिप्त परिचय भी दिया गया है, जिसमें अटल की जन्मतिथि दो दिसंबर 1924 बताई गई है। हाल में ही अटल जी की मृत्यु हुई थी, जिससे लोगों के जेहन में उनके बारे में काफी जानकारी ताजा हो गई थी। बताते हैं कि एक अभिभावक ने जन्मतिथि गलत होने की जानकारी शिक्षकों को दी, जिसके बाद मामला तेजी से वायरल होने लगा।

मामला संज्ञान में आया है। प्रकाशक की त्रुटि से ऐसा हुआ है, जिससे नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। बच्चों को सही जन्मतिथि बताने के लिए सभी बीईओ को निर्देश जारी कर संशोधन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें