फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने समग्र ग्राम विकास योजना की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने समग्र ग्राम विकास योजना की समीक्षा की
विज्ञापन

रिपोर्ट देने में हीला हवाली पर जताई कड़ी नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर-खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में सबसे पहले मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत शामिल राजस्व ग्रामों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। परियोजना निदेशक डीआरडीए रामकृपाल चौधरी ने बताया कि सभी विभागों से माह की पांच तारीख तक प्रगति रिपोर्ट पीडीएफ फाइल में एनआईसी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कुछ विभागों ने अभी तक सूचना फीड नहीं कराई। इस पर डीएम ने सभी संबंधित विभागों को समय से सूचना फीड कराने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने लैकफेड के अवर अभियंता के स्पष्ट जानकारी न देने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि अगली बैठक में उनके उच्चाधिकारी बैठक में स्वयं प्रतिभाग करें। उन्होंने निर्माण एजेंसियों/ कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जो कार्य हो चुके हैं, उन्हें संबंधित विभागों को हस्तगत कराया जाए और अवशेष कार्यों को पूर्ण करने में तेजी लाई जाए। बैठक में लोक निर्माण विभाग ने जानकारी दी कि शारदानगर-ढखेरवा मार्ग का निर्माण शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि प्राप्त सप्लाई को निर्वाध लोगों तक पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ रवि रंजन, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, सीएमओ आरके वर्मा, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें