फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को 24 घंटे में मदद पहुंचाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी काशी को भी नहीं भूले योगी, लिया व्यवस्थाओं का हाल
विज्ञापन

- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करने पहुंचे थे योगी, पीड़ितों से बात कर दिया हरसंभव मदद का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को हवाई दौरा करने आए सूबे के सीएम योगी आदित्य नाथ छोटी काशी को भी नहीं भूले। छोटे दौरे के बाद भी उन्होंने अधिकारियों से शिव मंदिर की साफ सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैराज से उफनाई शारदा का जलस्तर देखा। साथ ही बाढ़ पीड़ित किसानों से बात कर उनका हाल जाना। और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
निरीक्षण भवन में समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री बाढ़ प्रभावित गांव पिपरा गूम के 14 ग्रामीणों से मिले। इनमें अभय नारायण यादव, शिवप्रकाश सिंह, जयप्रकाश, धीरेंद्र कुमार, रामसरन राय, करन पाल सिंह, वेदप्रकाश सिंह, विष्णु बल्लभ, शिवभगवान मौर्या, मेवालाल राजपूत, आकाश सिंह, शिवकुमार यादव, सतीश सिंह और राजाराम शामिल थे। मुख्यमंत्री ने इनसे गांवों में कराए गए राहत कार्यों के बारे में पूछा। बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई कहा कि मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निराकरण के साथ ही मदद का आश्वासन दिया है। प्रदेश के मुखिया का भरोसा मिल गया है तो अब कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छोटी काशी के शिव मंदिर में साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली जिस पर डीएम ने बताया कि शिव मंदिर में आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। गोला विधायक अरविंद गिरि ने भी सुरक्षा समेत कांवड़ियों के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने की बात कही। इस दौरान राज्यमंत्री सिंचाई, सिंचाई यांत्रिक, अल्पसंख्यक कल्याण बलदेव सिंह औलख, प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, जिलाध्यक्ष शरद वाजपेई, सांसद अजय मिश्र टेनी, पूर्व राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर, अरविंद गिरि, रोमी साहनी, लोकेन्द्र प्रताप सिंह, योगेश वर्मा, विधायक मंजू त्यागी, बाला प्रसाद अवस्थी, सौरभ सिंह सोनू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह, राहत आयुक्त संजय कुमार, एसपी रामलाल वर्मा, सीडीओ रवि रंजन समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

बैराज से देखा उफनाई शारदा का जलस्तर
सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने शारदा बैराज से नदी का जलस्तर देखा। उन्होंने डीएम की ओर मुखातिब होते हुए कहा, उफ इतनी बाढ़ आती है। फिर मुख्यमंत्री ने इलाके के गांवों की स्थिति जानी और पूछा कि बचाव के क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं। इसके बाद अगस्त और सितम्बर में अधिक बारिश की संभावना को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर निगरानी के भी निर्देश दिए।


04 एलकेएच 27

पलिया विधायक ने कहा- समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे अफसर
रेहरिया कलां में कटान का मुद्दा उठा
04 एलकेएच 23
लखीमपुर खीरी। शारदानगर के सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में मुख्यमंत्री के सामने विधायकों ने बाढ़ और कटान की समस्याएं बताईं। सदर विधायक योगेश वर्मा ने ब्लॉक नकहा के ग्राम रेहरिया कलां में कटान का जिक्र किया। इसपर मुख्यमंत्री ने अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड से कटान का कारण पूछा। अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रेहरिया कलां गांव दो नदियों के मध्य है। इससे वह गांव कटान से ज्यादा प्रभावित होता है। सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि उस गांव के कटान का एक बड़ा कारण मिट्टी की प्रकृति भी है। विधायक पलिया रोमी साहनी ने गांव जंगल नंबर सात और ढखिया का जिक्र करते हुए बताया कि यह गांव अत्यधिक कटान प्रभावित है और वहां अधिक काम कराए जाने की आवश्यकता है। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को अविलंब आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये।
3

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बंद रहा बाजार
कई घंटे यातायात भी रहा ठप
अमर उजाला ब्यूरो
04एलकेएच24, 25, 27
शारदानगर। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रात से ही सुरक्षा कर्मियों की शारदानगर में तैनाती होने लगी और अधिकारियों ने भी डेरा डाल दिया था। शनिवार की सुबह से ही चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मी दिखने लगे और बाजार को पूर्णतया बंद करा दिया गया। बस, ट्रक और चार पहिया वाले वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहे जो सीएम के जाने के बाद चल सके। सीएम से मिलने के लिए कटान पीड़ित और आसपास के लोग कोशिश करते रहे लेकिन पुलिस ने सब को रोक दिया। चौराहे पर रह रहे लोगों के घरों को पुलिस ने दरवाजा बंद कर अंदर रहने के लिए सुबह ही ताकीद कर दिया था।
विज्ञापन


भाजपा के कई दिग्गज रहे बाहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदा बैराज स्थित हेलीपैड से सीधे सिंचाई विभाग कॉलोनी के गेस्ट हाउस पहुंचे थे। वहां प्रोटोकॉल के तहत पार्टी के 24 लोगों के नाम थे, जिनमें विधायक, सांसद, जिलाध्यक्ष और मंत्री शामिल थे जबकि कई बड़े दिग्गज नेता बाहर ही रह गए। उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने भीतर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें