फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे कैसे चलेगी दिसंबर तक बड़ी लाइन की ट्रेन

Thu, 05 Jul 2018 12:47 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
railway track
विज्ञापन
 आरवीएनएल की उदासीनता से यहां चल रहा आमान परिवर्तन का काम करीब एक माह से ठप है, जिससे रेल अधिकारियों के दिसंबर तक मैलानी-सीतापुर रूट पर बड़ी लाइन की ट्रेनें चलने के दावा सच होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

आमान परिवर्तन के काम के लिए लगभग डेढ़ साल से मैैलानी-सीतापुर रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। आरवीएनएल आमान परिवर्तन का काम करा रहा है, लेकिन आमान परिवर्तन का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। इतने दिन में यहां सिर्फ स्टेशन पर रेल पटरियां बिछाई जा सकी हैैं, जबकि सिविल वर्क केे नाम पर प्लेटफार्म पर मिट्टी डाली गई है। टिन शेड के पिलर खड़े किए गए हैं। ओवर ब्रिज के फाउंडेशन पर कुछ पिलर खड़े किए गए हैं, जबकि कुुछ के सिर्फ फाउंडेशन ही बने हैं। इधर, करीब एक माह से तो काम एकदम ठप है। टिन शेड और ओवरब्रिज के पिलर खड़े किए गए काफी दिन हो गए, लेकिन उसके आगे का काम बंद कर दिया गया।
पिछले दिनों यहां दौरे पर आए एनईआर जीएम ने जून तक सीतापुर-ऐशबाग और दिसंबर तक मैलानी-सीतापुर रूट पर बड़ी लाइन की ट्रेनों का आवागमन शुरू होने की बात कही थी, लेकिन जून गुजरने के बावजूद सीतापुुर-ऐशबाग रूट पर ट्रेनों का आवागमन शुरू नहीं हो सका और आरवीएनएल के बेहद धीमी गति से चल रहे काम को देखते हुए मैलानी-सीतापुर रूट पर भी दिसंबर तक ट्रेनें चलने की संभावनाएं कम ही लग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें