फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्त का ढिढोंरा,लक्ष्य के सापेक्ष नहीं बने 14 हजार शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


स्गलग--- खुले में शौच से मुक्त का ढिंढोरा
लक्ष्य के सापेक्ष नहीं बने 14 हजार शौचालय
ब्लाक बांकेगंज की पंचायतों में रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा शौचालय निर्माण
तय सीमा से पहले लक्ष्य पूरा करने में अधिकारियों के छूट रहे पसीने

बांकेगंज। ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को खुले में शौच से निजात दिलाने के करोड़ों रुपयेे खर्च होने के बावजूद शौचालय निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है, जिसके चलते बांकेगंज बलॉक की 50 पंचायतों में लक्ष्य के सापेक्ष 14 हजार शौचालय अभी भी आधे-अधूरे हैं। तय सीमा दो अक्टूबर से पहले अधबने पड़े शौचालयों का पूरा कराने में पंचायत सेक्रेटरी, स्वच्छता ग्राहियों और प्रेरकों के पसीने छूट रहे हैं।
ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बांकेगंज बलॉक की सभी 50 ग्राम पंचायतें ओडीएफ योजना में चयनित हुईं थीं। इसमें 39 हजार चयनित लाभार्थियों के शौचालय निर्माण कराए जाने थे। इसमें छोटी ग्राम पंचायतों में तो 90 फीसदी के करीब शौचालय बन गए और ग्रामीण उसका उपयोग भी कर रहे है। इसके इतर ब्लॉक की दस बड़ी पंचायतों सुआबोझ,अलीगंज, रामपुर ग्रंट 18, संसारपुर, डाटपुर आदि में शौचालय निर्माण की रफतार धीमी होने से यहां करीब 50 फीसदी शौचालय नहीं बन पाए है। ग्रामीणों को खुले में शौच से निजात दिलाने का ढिढ़ोंरा पीटने के बावजूद संबधित पंचायतों में तय सीमा से पहले शौचालय बनवाने में ऐड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
फैक्ट फाइल
ग्राम पंचायतें- 50
ओडीएफ घोषित- 50
चयनित लाभार्थी- 39000
बनकर तैयार- 25000
अधूरे पड़े- 13950
काम नहीं शुरू हुआ- 50
-----------
वर्जन-
ब्लॉक क्षेत्र की ओडीएफ घोषित 50 ग्राम पंचायतों में तय सीमा से पहले शौचालय निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है। आधे-अधूरे बने शौचालयों में कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 50 लाभार्थियों के बाहर जाने से वहां गड्ढे खुदे पड़े हैं। संबधित लाभार्थियों को पहली किश्त भी जारी नहीं की गई है।
- गोर्वधन प्रसाद राणा, एडीओ पंचायत, बांकेगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें