फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत व नेपाल के मध्य मैत्री फुटबाल में भारत ने मारी बाजी

विज्ञापन
मैच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संपूर्णानगर। पब्लिक इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भारत और नेपाल की टीमों के मैत्री फुटबाल मैच हुआ, जिसमें लियो स्पोर्ट्स संपूर्णानगर ने नेपाल के गोकुलपुर खैरानी की टीम को 2-0 से मात दी।
विज्ञापन

कॉलेज के खेल मैदान में हुए मैत्री फुटबाल मैच में दोनों ही टीमों को लाइन अप कराने के बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। आयोजक मंडल के सदस्य गोपी सिंह, सोनू श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, आलोक सिंह, शानू, राहुल, काके, बूटा सिंह आदि ने दोनों ही टीमों के बीच टॉस कराया। मैच में शुरूआत से ही संपूर्णानगर के लियो स्पोर्ट्स क्लब ने 2-0 की बढ़त बना ली थी, जो अंत तक रहीं। स्पोर्ट्स क्लब के शानदार प्रदर्शन से नेपाल के गोकलपुर खैरानी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। आयोजक ने बताया कि इस मैच का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच आपसी भाईचारा और प्रेम बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अंत में सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें