फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों को भा रहा है दुधवा नेशनल पार्क का अलौकिक वातावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के द्वार खुले अभी पांच दिन ही बीते हैं, लेकिन पार्क भ्रमण करने के लिए सैलानियों का तांता लगा हुआ है। शुरूआती दिनों में तो नाममात्र ही सैलानी नजर आ रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ने लगी है, जिससे दुधवा कैंपस में चहल पहल है और वहीं पार्क प्रशासन भी इससे काफी खुश नजर आ रहा है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के नवीन पर्यटन सत्र का शुभारंभ 15 नवंबर को ही हुआ है और यहां सैलानियों का तांता लग गया है। सैलानियों की संख्या को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो सभी इंतजार में बैठे हुए हों कि कब दुधवा के सत्र का शुभारंभ हो और वह दुधवा पहुंचें। दुधवा में अधिकांश कॉटेज बुक हैं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में सैलानी दुधवा पहुंचे। यहां उन्होंने दुधवा के अलौकिक वातावरण के साथ यहां के दुर्लभ जीव जंतुओं का दीदार किया। सैलानियों की आमद से दुधवा प्रशासन में भी काफी खुशी का माहौल है। पार्क प्रशासन को उम्मीद है कि इस पर्यटन सत्र में अच्छा राजस्व प्राप्त होगा।

31 दिसंबर को हाउसफुल हो सकता है दुधवा
दुधवा नेशनल पार्क में नया साल मनाने के लिए सैलानियों ने अभी से ही बुकिंग करानी शुरू कर दी है। 31 दिसंबर के दिन दुधवा में रहने के लिए बुकिंग जारी है। केवल तीन कॉटेज ही अब बुकिंग के लिए बाकी रह गए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार नए साल में दुधवा नेशनल पार्क हाउसफुल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें