फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों ने अनिवार्य सेवानिवृति पर विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
जिले की मितौली तहसील में साथी लेखपालों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। लेखपालों ने नसीरुद्दीन मौजी भवन में इकट्ठा होकर धरना दिया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर लेखपालों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामकुमार दीक्षित ने कहा कि जबरन सेवानिवृत्त किए गए लेखपाल चंद्रभान तिवारी और विजय बहादुर वर्मा की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। दोनों लेखपालों ने विभिन्न सरकारी दायित्वों का निर्वहन किया, फिर भी दोनों को जबरन रिटायर कर दिया गया। यह आदेश तत्काल वापस लिया जाए। महामंत्री अतुल कुमार बाजपेयी और अवधेश सिंह चौहान ने कहा, स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा बदले की भावना से लिए गए निर्णय को वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राम टहल वर्मा ने भी संबोधित किया। धरना प्रदर्शन में रामकृष्ण मिश्र, चंद्र प्रकाश सिंह, अवधेश सिंह चौहान, रामदत्त दीक्षित, अरविंद कुमार मिश्र, आदित्य कुमार मिश्र, सरिता श्रीवास्तव, शालिनी शर्मा, अंशुल वैश्य और उदयभानु सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें