फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: फिजिकल टेस्ट में दौड़ते-दौड़ते गिरा 12वीं का छात्र, हो गई मौत; परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 14 Dec 2023 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

चिल्ड्रेन एकेडमी में बुधवार को फिजिकल टेस्ट था। इसमें एक छात्र दौड़ात-दौड़ाते गिर गया, जिससे स्कूल स्टाफ में खलबली मच गई। स्टाफ के लोग जब उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल के बाहर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के एक कॉन्वेंट स्कूल में फिजिकल टेस्ट के दौरान 12 वर्षीय छात्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्र अचानक गश खाकर गिर गया। स्कूल स्टाफ उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने छात्र को मृ़त घोषित कर दिया।

विज्ञापन


थाना ईसानगर की ग्राम सभा मितौली निवासी अनिल कुमार वर्मा का पुत्र शिवांश शहर स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी मीरपुर में कक्षा 12 का छात्र था। स्कूल में चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा देने छात्र बुधवार को स्कूल गया था।

स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
मृतक छात्र के पिता अनिल कुमार ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पहली बार की दौड़ के दौरान ही उसकी हालत बिगड़ने लगी थी, लेकिन इसके बावजूद शिक्षकों ने उससे जबरन दौड़ लगवाई। ज्यादा हालत बिगड़ने के बाद भी स्कूल प्रशासन एंबुलेंस का इंतजार करता रहा। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हम लोगों को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचते पहुंचते काफी देर हो चुकी है। जांच के दौरान डाक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में ही जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।

चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य कमल शर्मा ने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षाएं चल रहीं हैं। प्रैक्टिकल था, एक राउंड के बाद ही वह गिर गया, जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर हालत ठीक नहीं थी। जिला अस्पताल में मौत हो गई। फिलहाल स्कूल प्रशासन की कोई लापरवाही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें