गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलवा मलूकापुर निवासी मुकेश कुमार ने एक व्यक्ति के खिलाफ सवा लाख रुपये ठग लेने का मुकदमा दर्ज कराया है।
ग्राम बेलवा मलूकापुर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि गोला के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी कमल कुमार गुप्ता उर्फ गोल्डी से उसकी जान पहचान थी। कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि वह एक बैंक में एजेंट है। उसने 27 दिसंबर को एक मारुति कार का फोटो दिखाकर कहा कि यह कर बैंक द्वारा खींची गई है। सवा लाख रुपये में कार मिल जाएगी।
कार खरीदने के लिए उसने 87500 ऑनलाइन और 37500 नगद दिए। कार देने की बजाय कमल कुमार गुप्ता टालमटोल करने लगा रुपये लौटने का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मुकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कमल कुमार गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद