फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदुआ-पूरनपुर रोड पर दिखा बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। कस्बा से चार किलोमीटर दूर हरदुआ-पूरनपुर रोड पर मंगलवार शाम राहगीरों को बाघ चहलकदमी करते हुए दिखाई दिया। लोगों के शोर करने पर बाघ बरौंछा नाले की ओर चला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज से चंद कदमों की दूरी पर हरदुआ से पूरनपुर और बांकेगंज सड़क से गुजर रहे राहगीरों को मंगलवार शाम एक बाघ टहलता हुआ दिखाई दिया। पैदल और बाइक सवार लोग अपनी अपनी जगह रुक गए। खतरे को भांपकर लोगों ने शोर मचाया तो बाघ ने अपना रुख बदल दिया और बरौंछा नाले की झाड़ियों में चला गया। आनन फानन लोगों ने फोन से इसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी और सभी को सजग रहने की हिदायत दी। स्थानीय लोगों ने बाघ के पगचिह्न भी देखे। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह मौके पर फारेस्टर मोहम्मद उमर, राजेंद्र वर्मा, वन रक्षक रामपाल यादव पहुंचे और हरदुआ-पूरनपुर रोड किनारे पगचिह्न देखकर उधर से बाघ के निकलने की पुष्टि की। लोगों को हिदायत दी कि अंधेरा होने से पहले सभी अपने घरों की ओर लौट आएं।
उधर, इस बाबत रेंजर मैलानी केपी सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम हरदुआ-पूरनपुर रोड पर एक बाघ दिखने की सूचना मिली है। जटपुरा बीट जंगल से सड़क की दूरी कम होने के कारण अक्सर बाघ, तेंदुआ रास्ता भटककर सड़क तक पहुंच जाते हैं लेकिन जल्द ही जंगल की ओर लौट जाते हैं। हां राहगीरों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें