फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबूपुर बहेरवा वेटलैंड में भी होगा बर्ड फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबूपुर बहेरवा वेटलैंड में भी होगा बर्ड फेस्टिवल
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। दक्षिण खीरी वन प्रभाग ने इस बार अंबूपुर बहेरवा स्थित वेटलैंड पर बर्ड फेस्टिवल मनाने का निश्चय किया है। यह बर्ड फेस्टिवल वेटलैंड डे के मौके पर दो फरवरी को मनाया जाएगा। मोबी वॉक इस बर्ड फेस्टिवल का विशेष आकर्षण होगा।
डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि इस बार दक्षिण खीरी वन प्रभाग ने बर्ड फेस्टिवल मनाने के लिए चयनित किया गया है। यहां उल्ल नदी का खूबसूरत वेटलैंड है। इस वेटलैंड पर बड़ी संख्या में प्रवासी परिंदे आकर सर्दियों के मौसम में बसेरा करते हैं। विभिन्न प्रजातियों के स्थानीय पक्षी यहां पूरे साल रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बर्ड फेस्टिवल के मौके पर गुरुनानक इंटर कालेज लखीमपुर और नवभारत इंटर कॉलेज महेवागंज के बच्चों को बर्ड वाचिंग कराई जाएगी। इस मौके पर पक्षियों से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जाएगी। जाने माने पक्षी पक्षी विशेषज्ञ और नेचर फोटोग्राफर सतपाल सिंह विशेषज्ञ के तौर पर बच्चों को पक्षियों के बारे में रोचक जानकारी देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बर्ड फेस्टिवल का सबसे बड़ा आकर्षण मोबी वॉक होगा। इसमें वहां मौजूद लोग वेटलैंड के पास प्रोफेशनल तरीके से अपने मोबाइल से पक्षियों की तस्वीरें लेंगे। सबसे अच्छी तस्वीर लेने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें