फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर रात में दिखा बाघ, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गांव के बाहर रात में दिखा बाघ, दहशत
पिपरिया धनी। कुंभी क्षेत्र के राजगढ़ गांव में लेहरू के खेत के पास बाघ दिखा। लोगों ने बाघ की दहाड़ भी सुनी। सोमवार सुबह बाघ के पग चिह्न मिलने से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

रविवार रात को लगभग 11 बजे के जवाहर उर्फ लेहरू, अनिल कुमार और उनका भतीजा बिल्लू अपने खेत पर जुताई ही कर रहे थे अचानक 20 कदम की दूरी पर बाघ को देख उनके होश उड़ गए। जैसे तैसे ट्रैक्टर को घुमा कर घर ले गए। गांव के लोगों को बताया तो लोगों ने शोर शराबा किया। उसके बाद बाघ पास के गन्ने के खेत में चला गया। उसके बाद बाघ रात में लगभग 12 बजे से दहाड़ना शुरू कर दिया। वह करीब दो-तीन घंटे तक दहाड़ता रहा। कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के राजगढ़ गांव में रविवार सुबह बाघ होने की सूचना से राजगढ़, देवरिया के आस-पास के कई गांव में बाघ की दहशत बनी हुई है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम को वहां पगचिह्न मिले हैं। टीम ने ग्रामीणों से अलर्ट रहने को कहा है। साथ ही खेतों पर अकेले न जाने की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें